फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम मदनलाल खुराना को दी अंतिम विदाई, दिल्ली सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Sun, 28 Oct 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मदन लाल खुराना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। निगमबोध घाट पर पोते ध्रुव खुराना ने चिता को मुखाग्नि दी। भाजपा सहित कांग्रेस व आप के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि देकर अंतिम विदाई दी। खुराना का शनिवार रात निधन हो गया था।

विज्ञापन


खुराना की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान कीर्ति नगर से रवाना हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक उनका पार्थिव शरीर प्रदेश भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुराना के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज अर्पित किया। इस मौके उन्होंने कहा कि खुराना जी का जीवन लोकसेवा को समर्पित था और अनेक बार उनकी उपस्थिति भर से अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बाध्य हो जाते थे। 

अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे निगम बोध घाट के लिए रवाना हुई। उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू, केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, डॉ. हर्षवर्धन, कलराज मिश्र, रवि शंकर प्रसाद, विजय गोयल, शिव प्रकाश शुक्ला, साध्वी निरंजना ज्योति, भाजपा महामंत्री अरूण सिंह, भूपेन्द्र यादव, असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, उपराज्यपाल, अनिल बैजल, दिल्ली के सभी सांसद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़कार श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने भी श्रद्धासुमन भेजे। दिल्ली सरकार की तरफ से निगम बोध घाट पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री इमरान हुसैन ने और कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार, रमेश कुमार, डॉ. नरेंद्रनाथ, मुकेश शर्मा ने खुराना को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से बजरंग लाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कौशियारी, अनुराग ठाकुर, प्रतिभा आडवाणी, शाहनवाज हुसैन, चेतन चैहान, प्रवीण शंकर कपूर, बिमला साहनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 
 
एलजी, केजरीवाल और सिसोदिया ने ट्वीट कर जताया शोक

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी खुराना के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उनके सम्मान में दिल्ली सरकार दो दिन का राजकीय शोक रखेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के आकस्मिक निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के विकास में खुराना के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें