फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल का मैदान बना रणभूमि, मामूली बात पर चलने लगी तड़ातड़ गोलियां

Tue, 24 Jul 2018 06:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव अल्लीका में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में जमकर गोलियां चली। इस गोलीबारी में चार लोगों को गोलियां लगीं हैं। जिन्हें गंभीर हालत में फरीदाबाद के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद गांव में तनाव न बने इसके लिए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि गोलियां दोनों तरफ से चलाई गईं हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्लीका गांव में जोहड़ के पास एक वॉलीबाल का नेट लगा हुआ है। वहां गांव के युवक वॉलीबॉल खेलते हैं। सोमवार को वॉलीबॉल के खेलते समय युवाओं के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इसके बाद रात करीब नौ बजे फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया तथा दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गईं।

गोलियां चलने से  नवीन, गोपाल, नरेश तथा  नारायण नामक लोगों को गोलियां लग गईं। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुन एक बार तो गांव में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग घरों में घुस गए। थोड़ी देर बाद गोलियों की आवाज बंद होने के बाद लोग घरों से निकले तथा मौके पर पहुंचे। मौके पर घायल पड़े चारों लोगों को उठाकर तुरंत उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में ले गए।  

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र पुलिस बल के साथ गांव अल्लीका में पहुंच गए। पुलिस को इस बात की जानकारी तो मिल गई कि गोलियां चली है तथा चार लोग घायल हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं दी गई है। 

हालांकि पुलिस टीम घायलों के बयान लेने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा इस तरह से गांव में गोलियां चलाने के मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा घायलों के बयान लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें