फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों पर बॉलीवुड के 'बैड मैन' से जब हुआ सवाल तो कुछ ऐसा मिला जवाब!

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के बैडमैन अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने स्टेज पर पहुंचते ही युवाओं की फरमाइश पर बेहतरीन डायलॉग कहे तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


जिंदगी का मजा खट्टे में है। माया, तेरी तो मैं काया पलट दूंगा। केसरिया ये तो फेल हो गया...जैसे कई संवादों ने युवाओं का मनोरंजन किया। गुलशन शुक्रवार को लिंग्याज विश्वविद्यालय में जेस्ट 2016 फ्रीडम कार्यक्रम में पहुंचे और वार्षिकोत्सव के आरंभ की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खलनायकी को मनोरंजन तक सीमित रखा है। सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ें। युवाओं को पढ़ाई में हमेशा आगे रहना चाहिए। माता पिता से प्राप्त संस्कारों से जीवन में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन


लिंग्याज स्कूल के विद्यार्थियों ने सेव द गर्ल चाइल्ड पर आधुनिक नाटिका प्रस्तुत कर बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के साथ वेस्टर्न कल्चर के डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर सीईओ डॉ. पिचेश्वर गड्डे, कुलपति डा. आरके चौहान, उप कुलपति पीवी रामाराजु ने गुलशन ग्रोवर को पेटिंग एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवाओं के पास नहीं हैं आसान मौके  : गुलशन ग्रोवर

- फोटो : अमर उजाला
लिंग्याज विश्वविद्यालय में सवालों के जवाब देते हुए अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि अभिनय दिखाने के लिए युवाओं के पास काबिल टैलेंट है, लेकिन अब आसान मौके नहीं हैं। वर्तमान में युवा वर्ग कठिन समय से गुजर रहा है। हजारों की संख्या में युवा अपना अभिनय दिखाने के लिए कतार में है।

पहले यह था कि जो पढ़ता लिखता नहीं था परिवार कहता था कि एक्टिंग कर लें। अब ऐसा नहीं है। मैंने कुछ ख्वाब देखे थे जिसे पूरा करने के लिए मुंबई गया। भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के शामिल होने के प्रश्न पर चतुराई से जवाब दिया। उन्होंने अपने श्रीराम कॉलेज के दिनों के बारे में बताया।

उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म बैडमैन एवं महायोद्धाराम के बारे में बताया। बैडमैन में जहां नायक की भूमिका निभाएंगे। वहीं महायोद्धाराम में विलेन के रूप में रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें