फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर आंदोलन से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ी, आज 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Thu, 14 Feb 2019 05:30 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन ने ट्रेनों का पहिया थाम लिया है। अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों के डटे रहने के कारण दिल्ली-मुंबई वाया कोटा रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। कुछ ट्रेनें वाया जयपुर होकर कोटा फिर मुंबई-दिल्ली के बीच आवागमन कर रही थीं, तो बुधवार को यह रूट भी बंद कर दिया गया। बुधवार को इस रूट पर चलने वाली 31 से अधिक लंबी दूरी वाली ट्रेनें रद्द रहीं। आंदोलन को देखते हुए बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन



बुधवार को इस रूट पर चलने वाली 31 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। बृहस्पतिवार को 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने शुक्रवार को भी ऐहतियात के तौर पर 9 ट्रेनों को निरस्त करने की घोषण की है। कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी तो पहले से बढ़ी हुई थी, अब रेल ट्रैक पर चल रहे आंदोलन ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को बांद्रा-देहरादून (19019) एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-उदयपुर इंटरसिटी, निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी, चंडीगढ़-कोचुवेल्ली एक्सप्रेस, मंदसौर-मेरठ लिंक एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति राजधानी, कोटा-पटना, नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-अजमेर एक्सप्रेस समेत 31 ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन


आज रद्द रहने वाली ट्रेनें
देहरादून-बांद्रा (19020) एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बांद्रा, हरिद्वार-बांद्रा, अवध-असम, निजामुद्दीन-उदयपुर इंटरसिटी, स्वराज एक्सप्रेस, बांद्रा-रामनगर, मेरठ सिटी-मंदसौर एक्सप्रेस, कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी, इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता, सर्वोदय एक्सप्रेस, पटना-कोटा, अमृतसर गोल्डन टेंपल, उधमपुर-कोटा और निजामुद्दीन-बांद्रा समेत दो दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 

आज परिवर्तित रूट से चलने वाली ट्रेनें
निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस वाया वीणा-भोपाल, खंडवा चलेगी। निजामुद्दीन-अहमदाबाद गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी-पलानपुर चलेगी। नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी वाया बीणा-हरदारामनगर-नागदा चलेगी, अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस वाया बीणा-हरदारामनगर चलेगी। इसी तरह रामनगर एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली राजधानी और मुंबई-अमृतसर गोल्डन शताब्दी परिवर्तित रूट से चलेगी।  
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को निरस्त ट्रेनें

शुक्रवार को ट्रेन संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-मंदसौर एक्सप्रेस, बांद्रा-कालका पश्चिम एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस, कटरा स्वराज एक्सप्रेस समेत कुल 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी। शनिवार को फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस, अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस और कालका-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहेगी।

कोहरे के कारण देरी से चलने वाली ट्रेनें
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के कारण कैफियात, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, विक्रमशीला, विलासपुर-अमृतसर, मूरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पूर्वा, वैशाली, ब्रह्मपुत्र मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस, महाबोधी, सद्भावना, काशी विश्वनाथ, पद्मावत समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें