फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज को गाली के मामले में पीएम मोदी के मंत्री के खिलाफ याचिका दायर

Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के साथ महेश शर्मा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज को गालियां देने वाले दो ऑडियो के मामले को लेकर भाजपा के ही सक्रिय सदस्य ओमकार भाटी ने केंद्रींय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। इस पर सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख लगी है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर जनपद के दनकौर के ईशेपुर गांव निवासी ओमकार भाटी ने अर्जी में आरोप लगाया है कि वह विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। इन दिनों भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।

करीब 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर दो ऑडियो वायरल हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहे हैं। जिसमें गुर्जर बिरादरी को गालियां दी गई हैं। इससे गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


उसके विरोध करने के चलते 24 जुलाई 2016 को सवेरे करीब 11 बजे तीन-चार अज्ञात व्यक्ति ने उसके गांव पहुंचकर धमकी दी। इससे उनका परिवार सदमे में है। 

मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर सोमवार को न्यायालय में अर्जी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें