फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड हत्याकांड: आरोपी के दोस्त का दावा- उसे हत्या और रेप करने के लिए आती थीं आवाजें

Fri, 28 Sep 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गार्ड का हत्यारोपी और गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक छोटी सी गलतफहमी के चलते ऑटो में सो रहे गार्ड की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गार्ड का गला रेतने वाले मणिपुरी छात्र 25 वर्षीय बेंजी सिंह के रूममेट ने कुछ  ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए।

विज्ञापन


आरोपी बेंजी के रूममेट ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि, 'बेंजी ने दो हफ्ते पहले नींद से अचानक जाग कर रूममेट्स को बताया कि उसे सपने में कुछ ऐसी आवाजें सुनाई दे रही थीं जो कह रही थीं कि लोगों की हत्या करो और महिलाओं का बलात्कार करो।'

उस रूममेट ने उस दिन को याद करते हुए विस्तार से बताया, 'उस वक्त रात के करीब 3-4 बज रहे थे और मेरी नींद दरवाजे के खटखटाने से खुली। उस खटखटाहट में कुछ बेचैनी भी झलक रही थी। बेंजी उस वक्त कांप रहा था। उसने कहा कि उससे कोई बात कर रहा था। उस रात वह मेरे पास आया और मेरे बगल में ही सोया। अगले दिन हम उसे मनोचिकित्सक के पास ले गए। हम नहीं जानते थे कि वो किसी की हत्या कर देगा।'

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बेंजी ने गार्ड राम बहादुर खत्री की हत्या कर दी थी। उसके रूममेट ने ये भी बताया कि बेंजी यूपीएससी की परीक्षा में एक बार असफल हो चुका है। वह आगे बोला कि जिस दिन यह कत्ल हुआ उस दिन सुबह 11 बजे जब उन लोगों ने ये बात सुनी कि उनके पड़ोस में एक कत्ल हो गया है तो उन्होंने बेंजी को बताया।

इस बात को सुनकर बेंजी ने जो सबसे पहली बात कही वो ये कि वो केस सुलझा सकता है। हमें ये बात अजीब लगी लेकिन हमने वो बात वहीं खत्म कर दी। करीब एक घंटे बाद हमारे दरवाजे पर दस्तक हुई। घर के बाहर दो पुलिसवाले मौजूद थे, वो घर के अंदर दाखिल हुए और बताया कि बेंजी को वो हत्या के आरोप में ढूंढ रहे हैं।

घर से उन्होंने बेंजी का का फोन बरामद किया जिसमें पुलिस के अनुसार परफेक्ट मर्डर करने के 15 तरीके भी मिले। बता दें कि बेंजी अपने दो दोस्तों के साथ हुमायूंपुर में रहता था। यह जगह घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। उसके दोस्तों ने बताया कि बेंजी ऑबसेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित है।
विज्ञापन

guard murder - फोटो : अमर उजाला
बेंजी के दोस्तों का कहना है कि वो अपराध व जासूसी कहानियां बहुत पढ़ता है। शेरलॉक होम्स सीरिज का विलेन प्रोफेसर जेम्स मोरिआर्टी उसका पसंदीदा किरदार है। उसने कहा था कि वह अपने बेटे का नाम बेन मोरिआर्टी रखेगा। हाल ही में उसने एक चाकू और कालीमिर्च वाला स्प्रे भी ऑर्डर किया था। बाद में उसने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। वह हमेशा कहता था कि वह असुरक्षित महसूस कर रहा है।

बेंजी ने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि यह तस्वीरें कितनी सही हैं ये कहा नहीं जा सकता। रूममेट्स ने बताया कि वह यूपीएससी की परीक्षा में फेल हो जाने के बाद वह डिप्रेस होकर घर चला गया था। एक महीने बाद जब वह घर से लौटा तो ज्यादा उत्तेजक हो गया था। दोस्तों ने ये भी बताया कि मनोचिकित्सक ने जो दवाइयां दी वह उसे नहीं खाता था और कहता था कि उसके रिश्तेदार ने मना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें