फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 20 लाख रुपये की लागत से शुरू होगी योजना, भूजल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भवनों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन


गुरूदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। लगातार गिरते भूजल स्तर और वर्षा जल के बेहतर उपयोग को लेकर नगरपालिका पुन्हाना ने अहम पहल की है। शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इस योजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि बरसात के मौसम के दौरान अथवा उससे पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार योजना का उद्देश्य बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोककर उसे जमीन के भीतर पहुंचाना है, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके। इसके साथ ही सरकारी भवनों की छतों पर गिरने वाले वर्षा जल का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जाएगा। इससे भविष्य में जल संकट से निपटने में भी सहायता मिलेगी। शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को इस योजना के दायरे में शामिल किया गया है। इन भवनों की छतों से पाइपलाइन के माध्यम से वर्षा जल को फिल्टर कर विशेष रिचार्ज पिट तक पहुंचाया जाएगा, जहां से पानी जमीन में समाहित होगा। इससे एक ओर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी ओर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के दौरान कई इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में वर्षा जल का संरक्षण समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएंगे। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सिस्टम लंबे समय तक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। अधिकारियों का कहना है कि कार्य शुरू होने के बाद इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे इस वर्ष की बारिश का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। नगरपालिका की इस पहल को शहर में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि योजना सफलतापूर्वक लागू होती है तो भविष्य में अन्य सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक भवनों में भी इसी प्रकार के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय सहित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा, टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है जल्द ही इस पर निर्माण कराया जाएगा।
राशिद हुसैन कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका पुन्हाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें