फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम निकल रही मोदी के अभियान की हवा

Mon, 29 Sep 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बहुत शोर हो रहा है स्वच्छ भारत अभियान का। नगर निगम होर्डिंग लगवा रहा है स्वच्छता का। सफाई करवा रहा है। संस्थाएं भी ऐसा कर रही हैं। फोटो खिंच रही है और अभियान बंद...। लेकिन जरा सी पड़ताल करने पर इस अभियान की हवा निकलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


नगर निगम सभागार के अंदर और आसपास की गंदगी से बुरा हाल है। नालों की गाद निकालकर सड़क पर रख दिया गया है। आसपास देखने से लगता है कि यह अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है।

देश को स्वच्छ बनाने का सपना संजोए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरूआत की है, लेकिन फरीदाबाद शहर में भी यह अभियान किस तरह कार्य कर रहा है यह आसानी से देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन


अभियान की सफलता को लेकर वार्ड स्तर पर कमेटियां भी गठित की गई हैं। लेकिन इन कमेटियों के कर्मचारी व अधिकारी कहां कार्य कर रहे हैं।

नगर निगम कार्यालय के आस-पास ही सफाई नहीं है। शहर की सड़कों पर पड़ी गंदगी में सुअरों का मुंह मारते देखा जाना आम बात हैं।

नगर निगम का स्टाफ पूरे शहर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान में जुटा हुआ है। यदि कहीं कोई शिकायत है तो वह भी दूर हो जाएगी। नगर निगम के कार्यालय के आस-पास सफाई का कार्य चल रहा हैं, जल्द ही पूरा शहर स्वच्छ हो जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें