फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी का माहौल गम में बदला: आज जानी थी ऋषभ की बरात, कोरोना से हो गई मौत, परिवार में शोक की लहर

Sat, 08 May 2021 10:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

कोरोना के चलते व्यापारी के बेटे का उपचार के दौरान निधन हो गया। जिसकी 8 मई को बारात जानी थी। खुशी का माहौल गम में बदल गया। वही क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
मृतक ऋषभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के चलते व्यापारी के बेटे का उपचार के दौरान निधन हो गया। जिसकी 8 मई को बरात जानी थी। खुशी का माहौल गम में बदल गया। वही क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन


गढ़ नगर की दुर्गा कॉलोनी निवासी व्यापारी विजय के बेटे ऋषभ उम्र करीब  26 वर्ष की करीब दस दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गई। बुखार आने पर परिजनों ने उसका कोविड टेस्ट कराया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऋषभ को हापुड़ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऋषभ के भाई गौरव ने बताया कि जहां उपचार के बाद तबियत ठीक होने पर चार दिन पहले उसको छुट्टी दे दी गई और वह घर आ गया। गौरव ने बताया कि 8 मई को ऋषभ की शादी तय थी, जिसके चलते परिजन सादगी के साथ दुल्हन लाने की तैयारी करने लगे। लेकिन एकदम फिर उसकी तबियत बिगड़ गई। तो परिवार के लोग फिर उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ऋषभ की मौत हो गई।
विज्ञापन


 युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। कहीं खुशी का माहौल भी गम में बदल गया। मृतक के भाई के अनुसार वह शादी टालना चाहता था, ताकि शादी में उसके दोस्त भी शामिल हो सकें। गमगीन महौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें