फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह 50 करोड़ का ब्याज भर रहा ग्रेनो प्राधिकरण, ये है बड़ी वजह

Mon, 01 Oct 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Noida Authority
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर करीब 5000 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसके एवज में वह हर माह 50 करोड़ रुपये ब्याज भर रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण अपनी जमीन देकर कर्ज उतारने की योजना बना रहा है। सबसे पहला नाम नोएडा प्राधिकरण का है। उसे नॉलेज पार्क फाइव में जमीन देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से करीब 2500 करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। यह राशि अलग-अलग चरणों में ली गई है। इस पर चक्रवृद्धि ब्याज लग रहा है, जिससे रकम बढ़ती जा रही है। नोएडा प्राधिकरण कर्ज वापसी के लिए भी कह चुका है, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आर्थिक हालत बहुत खराब है। 

उसके खुद के पैसे फंसे हुए हैं। आवंटियों पर 6500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसमें सबसे ज्यादा बिल्डरों का है। अकेले आम्रपाली ग्रुप पर ही करीब 2800 करोड़ रुपये बाकी हैं। बकाएदार पैसा वापस नहीं कर रहे। इस वजह से प्राधिकरण भी कर्ज तले दब गया है, जिससे कर्ज ले रखा है उसे वापस नहीं कर पा रहा। प्राधिकरण हर माह 50 करोड़ रुपये बतौर ब्याज चुका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड नोएडा प्राधिकरण को दे दिया जाए

इसलिए प्राधिकरण ने प्लान बनाया है कि नॉलेज पार्क फाइव स्थित व्यावसायिक भूखंड नोएडा प्राधिकरण को दे दिया जाए, जिससे कि उसका कर्ज कम हो सके। सूत्र बताते हैं कि नोएडा के पास जमीन बहुत कम बची है और ग्रेटर नोएडा के पास पैसा नहीं है। 

ऐसे में दोनों के बीच इस प्लान पर सहमति बन गई है। जमीन का रेट और एरिया तय करके ग्रेनो प्राधिकरण के आगामी बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है। वहां से मंजूरी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण से बात की जाएगी। अगर वह राजी होता है, तो जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण का कर्ज निपटते ही एक तो ग्रेनो का बोझ काफी कम हो जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें