फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले के सातवें कुएं से मिला पिन निकला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

Fri, 05 May 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल क‌िला - फोटो : ani
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से लालकिले की साफ सफाई के दौरान बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। कुएं की सफाई से निकले कूड़े में मजदूरों को एक हैंड ग्रेनेड मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एनएसजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच में पता चला कि ग्रेनेड का पिन निकला हुआ है और लेकिन वह पूरी तरह से डिफ्यूज है। एनएसजी ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए लेकर चली गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से कई महीनों से लालकिला की साफ सफाई का काम किया जा रहा है। इस काम को सुपर इंटर प्राइजेज की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम मजदूर लालकिले में स्थित सातवें कुएं की सफाई से निकले कूड़े को साफ कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों को एक हैंड ग्रेनेड मिला। घटना की जानकारी एएसआई के अधिकारियों के जरिए पुलिस को दी गयी।
विज्ञापन

पुलिस ने विस्फोटक मिलने वाली जगह को सील कर दिया

लाल किला - फोटो : PTI
मौके पर पहुंची पुलिस ने विस्फोटक मिलने वाली जगह को सील कर दिया और इसकी जानकारी एनएसजी और सेना को दी। एनएसजी के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

शुरूआती जांच में पता चला कि हैंड ग्रेनेड का पिन निकला हुआ था लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ था। जांच में पता चला कि बम को पहले ही डिफ्यूज कर दिया गया था। बताते चले कि हैंड ग्रेनेड का पिन निकालने के बाद ही उसमें विस्फोट होता है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि विस्फोटक कितना पुराना है। इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

गौरतलब है कि गत छह फरवरी को भी लाल किला में सफाई के दौरान कुएं से एक बॉक्स में पांच मोर्टार, 44 कारतूस और 87 खाली कारतूस मिले थे। जांच में पता चला कि विस्फोटक काफी पुराने हैं और पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुके हैं।

विस्फोटक मिलने के बाद लालकिले की सुरक्षा देख रहे सीआईएसएफ को अलर्ट कर दिया गया था और उनकी देखरेख में ही साफ सफाई काम चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक सात कुओं की सफाई हो चुकी है और एक कुएं की सफाई होनी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें