फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन राहगीरी के लिए हटाया जा रहा अतिक्रमण

Thu, 11 Feb 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन राहगीरी शहर की शक्लो सूरत सुधारने में बेहतर साबित हो सकती है। भले ही नगर निगम ग्रीन राहगीरी अभियान के तहत वन विभाग की जिम्मेदारी निभा रहा हो, लेकिन इसमें फायदा आमजन को ही मिलने वाला है।
विज्ञापन


ग्रीन राहगीरी के तहत पेड़ लगाने के क्रम में अवैध अतिक्रमण को भी हटाने का काम किया जा रहा है, जिससे अतिक्रमण हटने के साथ ही लोगों को हरियाली भी मिलेगी। इस बार आयोजित होने वाली ग्रीन राहगीरी में स्लो साइकिल इवेंट भी रखा गया है।

नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने बृहस्पतिवार को असिस्टेंट इंजीनियर तुषार यादव के नेतृत्व में कन्हैई से पारस अस्ताल व जेनपैक्ट चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन


टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि वे अतिक्रमण न करें क्योंकि नगर निगम अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसके अलावा, दूसरी टीम ने डीटीपी संजीव मान के नेतृत्व में बजघेड़ा फाटक से लेकर बजघेड़ा पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाया।

बता दें कि 14 फरवरी को पारस अस्पताल वाली सड़क पर ग्रीन राहगिरी का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही नए फुटपाथ बनाने, साइकिल ट्रैक बनाने, ओपन जिम बनाने, पौधारोपण करने सहित सड़क का सौंदर्यकरण आदि कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।

निगमायुक्ता टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाली ग्लोबल फोयर मॉल कंपनी भागीदारी कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें