फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण को चलेगा ‘ग्रीन गुरुग्राम’ अभियान

Mon, 14 Nov 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि साइबर सिटी को प्रदूषण मुक्त व हरा-भरा बनाने के लिए ‘ग्रीन गुरुग्राम’ नाम से अभियान चलाया जाएगा। इसमें सरकारी विभागों के अलावा कॉरपोरेट, उद्योगों व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन


नरबीर ने यह बातें रविवार को सेक्टर-31 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एनसीआर रीजन में बढ़ते प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय है। इससे गुरुग्राम भी प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में लोगों को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एनसीआर में धुंध की तरह दिखने वाले स्मॉग की एक सफेद चादर ने लोगों के स्वास्थ्य को काफी हद तक प्रभावित किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से बचने का एकमात्र उपाय केवल हरियाली को बढ़ावा देना है। अगर ऐसा होता है तो शहर की आबोहवा बेहतर होगी और लोगों का जीवन स्वस्थ व संतुलित होगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग इसके लिए लोगों को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।

इस मुहिम से शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। मंत्री ने कहा कि हुडा से नगर निगम में ट्रांसफर हुए सेक्टरों के रखरखाव के लिए नगर निगम ने 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें