ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में स्थित आईआईएमटी कॉलेज के पास से महिला को अगवा कर उसके सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
आईआईएमटी कॉलेज के पास रहने वाली महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह मंगलवार रात कहीं जा रही थी उसी वक्त पंडित और शरद नाम के दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया और एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
महिला ने इसकी रिपोर्ट बुधवार को दर्ज करायी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।