फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः छात्रा की गर्दन पर चाकू रखकर पिता से 1.60 लाख रुपए लूटे

Fri, 11 Dec 2020 06:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

- अपनी दो बेटियों के साथ बैग में रुपए रखकर घर लौट रहा था मनी ट्रांसफर काम करने वाला शख्स
- पीड़ित ने साहस दिखाते हुए बदमाश का तमंचा हाथ मार कर दूर फेंका लेकिन बेटी पर चाकू लगा देख घबरा गया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र  क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आठवीं कक्षा की छात्रा की गर्दन पर चाकू लगा कर पिता से 1.60  रुपए लूट लिए। पीड़ित शख्स मनी ट्रांसफर का काम करता है।

विज्ञापन


वह दुकान बंद कर अपनी दो बेटियों के साथ लौट रहा था पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश का तमंचा हाथ मार कर दूर फेंक दिया लेकिन जब दूसरे बदमाश ने उसकी बेटी पर चाकू लगाया तो वह घबरा गया।

इसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कुलेसरा गांव के पास संजय विहार में रहने वाला अमर सिंह मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। उन्होंने एमआर पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग में किराए पर ऑफिस ले रखा है। 8 दिसंबर की रात अमर सिंह करीब 9:45 बजे वह अपनी 13 वर्षीय व 9 वर्षीय बेटी के साथ अपनी दुकान बंद कर पैदल ही घर लौट रहे थे।

अभी वह दुकान से 300 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे। उनकी छोटी बेटी साइकिल पर थोड़ा आगे निकल गई। तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने अमर सिंह और उनकी बेटी को रोक लिया। एक बदमाश ने अमर सिंह पर तमंचा तान दिया।

जबकि दूसरे बदमाश ने उनकी बेटी को पकड़कर मुंह बंद कर दिया अमर सिंह ने साहस दिखाते हुए बदमाश के तमंचे में हाथ मारा इससे तमंचा दूर जाकर गिरा। लेकिन इसके बाद दूसरे बदमाश ने उनकी बेटी की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे अमर सिंह घबरा गए और बदमाश उनके हाथ से थैला लूटकर भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।

डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि एक फुटेज में पीड़ित रास्ते से गुजरता दिखाई दिया है लेकिन जिस स्थान पर घटना हुई वहां पर सीसीटीवी नहीं लगा है। बदमाशों के पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें