बेटे निखिल ने बताया कि मां की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। इससे वह अवसाद में थीं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला के अवसाद में रहने की बात कही है। हालांकि, घर से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सोसायटी की 16वीं मंजिल पर पूनम अरोड़ा (55) रहती थीं। पति का पहले ही देहांत हो चुका था। बेटा-बहू दिल्ली के एक बैंक में नौकरी करते हैं। दोपहर करीब एक बजे पूनम फ्लैट में अकेली थीं।
सोसायटी में मौजूद सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस के कर्मियों ने बताया कि एक बजे ब्लॉक के सामने तेज आवाज हुई। जांच करने पर पता चला कि पूनम के गिरने से आवाज आई है। पुलिस ने घायल पूनम को अस्पताल भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला।