फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक देने की गलती का अहसास हुआ तो युवक ने किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई महिला

Fri, 29 Jun 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला निवासी एक युवक ने छह माह पहले तीन तलाक कहकर पत्नी को छोड़ दिया। अब गलती का अहसास हुआ तो पूर्व पत्नी के मायके घर के पास पड़ोसी बनकर रहने लगा। वह रोजाना मनाने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


इस बीच महिला ने सूरजपुर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस दोनों को मिलाने का प्रयास कर रही है।       

युवती मुबारकपुर की रहने वाली है। जबकि, युवक छपरौला निवासी है। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जो मारपीट तक पहुंच गई। उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में बात नहीं बनी। 
विज्ञापन


युवक ने पंचायत में ही तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ दिया। तलाक होने के बाद युवती अपने मायके आ गई। यह मामला छह माह पहले का था। 
 
विज्ञापन

अब युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ है तो वह उसे वापस घर लाना चाहता है। युवक का कहना है कि घरवालों ने उसे बहका दिया था। उसे अपनी गलती का अहसास हो गया है। 

तीन माह पहले अपने घरवालों को छोड़ दिया है और मुबारकपुर में आकर महिला के पड़ोस में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। यहां रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है।

युवक ने बताया कि वह कंपनी से मिलने वाले वेतन पूर्व पत्नी को देता है लेकिन वह उसके साथ रहने से इंकार कर रही है। वहीं युवती का आरोप है कि पति ने तलाक दे दिया है तो उसके साथ जाने का कोई मतलब नहीं है। 

वह उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा है। घर आकर गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं सूरजपुर पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। मामूली बातों को लेकर दोनों अलग हुए थे। अब अगर दोनों साथ रहना चाहते है तो समझौता करा दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर युवती की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें