फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौरव के परिवार को दी 20 लाख की मदद, डीएम बीएन सिंह ने पत्नी को सौंपा चेक

Mon, 13 Jan 2020 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने गौरव चंदेल के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। रविवार की शाम जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गौरव की पत्नी प्रीति चंदेल को चेक सौंपा। डीएम के साथ आईजी आलोक सिंह भी मौजूद रहे। आईजी और डीएम की तरफ से बच्चे की निशुल्क शिक्षा और सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन


गौरव की हत्या के बाद से ग्रेनो वेस्ट समेत अन्य लोगों में खराब कानून व्यवस्था के प्रति आक्रोश है। वहीं, परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। गौरव परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। पिता की पहले मौत हो चुकी है। जबकि बहन भी विधवा है।

विपक्षी पार्टी और परिवार के सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ परिवार को आर्थिक मदद देने की लगातार मांग कर रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर मांगों को पहुंचाया। इसके बाद रविवार को प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से गौरव चंदेल के परिवार को आर्थिक मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से 20 लाख रुपये का चेक पत्नी प्रीति चंदेल को सौंप दिया गया है। गौरव का बेटा गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। उसकी शिक्षा निशुल्क और पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। 

जल्द खुलासा करने का दिया आश्वासन
गौरव की बहन शालिनी ने बताया कि आईजी और डीएम से हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी बात की गई। उन्होंने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। परिवार ने सच के साथ खुलासा करने की अपील की है। कहा है कि अगर कुछ समय लगता है तो ठीक है, लेकिन फर्जी खुलासा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें