फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: हॉलीवुड जैसे बनेंगे फिल्म सिटी के स्टूडियो

Mon, 12 Apr 2021 01:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

  • सीबीआरई कंपनी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट में दिए हैं सुझाव
  • ग्रीन बफर जोन, म्यूजियम व मल्टीलेवल पार्किंग भी बनेगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यीडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी में बनने वाले स्टूडियो में हॉलीवुड की छाप दिखेगी। सलाहकार एजेंसी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट में हॉलीवुड की तर्ज पर इन्हें विकसित करने का सुझाव दिया है। फिल्म सिटी में ग्रीन बफर जोन भी होगा। साथ ही, म्यूजियम व मल्टीलेवल पार्किंग भी बनेगी।

विज्ञापन


दरअसल, फिल्म सिटी की परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सीबीआरई कंपनी को दी गई है। कंपनी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट यीडा को सौंप दी है। यीडा ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन ने इसे तीन चरणों में विकसित करने का सुझाव दिया। उसके बाद ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश कैबिनेट के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई। कैबिनेट से जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। वहां से अनुमति आने के बाद इसे बनाने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) पर इससे बनाने की योजना है।

कंपनी ने रिपोर्ट में कई अहम सुझाव दिए हैं। मसलन यहां बनने वाले स्टूडियो हॉलीवुड की तर्ज पर बनाए जाएं, ताकि दृश्य और रियल  लगे। तकनीकी रूप से ये अधिक कुशल बनाए जाएं, जिससे भारतीय फिल्में हॉलीवुड को टक्कर दे सकें। फिल्म सिटी के बड़े हिस्से पर ग्रीन बफर जोन बनाने का सुझाव दिया गया है। इससे फिल्म सिटी में हरियाली भी रहेगी। शूटिंग में भी इसकी जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन


वहीं, फिल्म सिटी में वाहनों की पार्किंग की दिक्कत नहीं होगी, इसके लिए कंपनी ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। ड्राफ्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ एरिया प्रतिबंधित भी रहेगा, जहां पर सिर्फ अनुमति लेकर ही शूटिंग होगी। लैंड स्केपिंग भी यहां के आकर्षण के केंद्र रहेंगे। फिल्मों की शूटिंग में इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

म्यूजियम से भारतीय फिल्मों का इतिहास जान सकेंगे
सीबीआरई ने भारतीय फिल्मों के इतिहास से रू-ब-रू कराने के लिए म्यूजियम बनाने का सुझाव दिया है। इसमें भारतीय फिल्मों का किस तरह से विकास हुआ, इसके बारे में बताया जाएगा। कपड़ों सहित फिल्मों में उपयोग होने वाले अन्य संसाधनों को भी संजोया जाएगा।

पहले फेज में 5638 करोड़ होंगे खर्च
फिल्म सिटी को 1000 एकड़ में विकसित किया जाना है। सेक्टर-21 में इसकी जमीन चिह्नित है। इसे तीन चरणों में विकसित किया जाना है। इसके पहले फेज को विकसित करने में 5638 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। यीडा इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। ग्लोबल टेंडर के जरिये चयनित कंपनी इस प्रोजेक्ट को बनाएगी।
 

फिल्म सिटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट में शासन ने जो निर्देश दिए थे, उसका समावेश कर फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के बाद कैबिनेट से मुहर लगेगी। उसके बाद टेंडर जारी किया जाएगा। 15 मई तक इसका ग्लोबल टेंडर निकलने की उम्मीद है। इसे नोएडा एयरपोर्ट के साथ शुरू करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें