फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : सोसाइटी में चोरी के शक में ई-रिक्शा चालक को पानी के पाइप से पीटा... मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौड़ सिटी-2 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार शाम को चोरी के शक में ई-रिक्शा चालक की गैस कंपनी के लिए फिटिंग करने वाले कर्मचारियों ने पानी के पाइप से पिटाई कर दी। घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रिंकू पाल (35) निवासी विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चलाता था। बिसरख कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार किए हैंं। इनकी पहचान आनन्द निवासी  फर्रुखाबाद और संदीप कुमार निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुतािबक ई-रिक्शा चालक रिंकू शुक्रवार शाम करीब चार बजे किसी कार्य से सोसाइटी में गया था। जहां गार्डों ने उससे जब सोसाइटी में आने का कारण पूछा तो वह बता नहीं सका।
 
इसके बाद गार्डों ने गैस कंपनी के लिए काम कर रहे फिटिंग कर्मचारी रघुनाथपुर   सेक्टर-22 में रहने वाले आनन्द व गढ़ी चौखंडी में रहने वाले संदीप कुमार को बुला लिया। प्रवेश द्वार के पास ही दोनों ने चोरी के शक के आधार पर ही रिंकू से बहस शुरू कर दी। दोनों ने रिंकू की पानी वाले प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उसे इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गार्डों से भी की जा रही पूछताछ 
सोसाइटी में कार्यरत गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि चालक के पिता लाल सिंह की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक पर चोरी का शक बिना किसी ठोस आधार के किया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटना के सभी पहलुओं को देखा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें