फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Depot: त्योहार पर रोडवेज का भरा खजाना, पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 30 फीसदी अधिक अर्जित की आय

Fri, 17 Nov 2023 06:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा डिपो को त्योहारी सीजन में पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक आय हुई है। इस त्योहार पर अभी लोगों के वापस आना भी चल रहा है। इससे अब तक होने वाली आय में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रोडवेज को त्योहार के मौके पर 30 फीसदी अधिक राजस्व की वृद्धि हुई है। पिछली बार त्योहार के मौके पर ग्रेटर नोएडा डिपो को 1.32 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ था, जबकि इस बार रोडवेज को 1.74 करोड़ रुपये की आय हुई है।

विज्ञापन


इस आय के साथ ही विभाग के वार्षिक राजस्व में भी वृद्धि होगी। ग्रेटर नोएडा डिपो अलग-अलग 11 रूटों पर 153 बसों का संचालन करता है। प्रत्येक रूट पर प्रत्येक बस के दो फेरे प्रतिदिन संचालित होते हैं। इस बार त्योहार के मौके पर ग्रेटर नोएडा डिपो पर बसों के प्रतिदिन 250 फेरे भी बढ़ाए गए थे। सामान्य दिनों में 500 फेरों की जगह उनकी संख्या 750 की गई थी। इससे भी राजस्व बढ़ाने में मदद मिली। 

विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सन 2021 से लगातार राजस्व में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस त्योहार पर अभी लोगों के वापस आना भी चल रहा है। इससे अब तक होने वाली आय में और इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें