फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरे ले जाने के विवाद पर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और यूपी पुलिस के दारोगा में हुई भिड़ंत, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 25 Jul 2020 02:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर(ग्रेटर नोएडा)

सार

- यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई कहासुनी और हाथापाई, उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत
- दनकौर के दरोगा ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को चेकिंग के लिए रोका था
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर में कार में बकरे लेकर घर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की यूपी पुलिस के दरोगा व सिपाहियों से भिड़ंत हो गई। हेड कांस्टेबल ने सिपाहियों पर मारपीट और पर्स छीनने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात फिरोज अहमद निवासी मुरादनगर, जेवर के एक गांव से एक कार में बकरे लेकर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए अपने घर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान दनकौर पुलिस ने रोककर पूछताछ की।

आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाही से बदतमीजी की। इस बात पर दोनों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। दरोगा ने फिरोज की गाड़ी का चालान कर दिया। इसके बाद फिरोज ने अपने वकील भाई के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने दनकौर पुलिस के दरोगा और सिपाहियों पर पर्स, आई कार्ड और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दनकौर पुलिस का कहना है कि फिरोज ने बदतमीजी और गाली गलौज की थी। नकदी और पर्स छीनने की कोई घटना नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें