फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी में बने 450 बेड के नए अस्पताल का किया उद्घाटन

Sat, 25 Jul 2020 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी में 450 बेड का नया कोविड विशेष अस्पताल शुरू हो गया है। इसमें सिर्फ कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में अभी 250 और बेड की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


उद्धाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल बुराड़ी अस्पताल को 450 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यहां पर 700 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड मरीजों के इलाज के लिए अब 450 बेड और जुड़ गए हैं। इससे दिल्ली के निवासियों को इलाज में काफी मदद मिलेगी और आने वाले समय में यह अस्पताल आसपास के लोगों की सेवा करेगा। यहां हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 125 बेड पर सिलिंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी पाई है, लेकिन अभी जीत हासिल नहीं की है। पिछले एक महीने से कोरोना के केस कम हुए हैं और मृत्युदर भी घटी है, जबकि रिकवरी दर में वृद्धि हुई है और संक्रमण दर भी 10 फीसदी से नीचे आ गई है। यह सबकी मेहनत की बदौलत हुआ है। इसके लिए वह सभी डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, अधिकारियों को बधाई देेते हैं।
विज्ञापन


एक माह पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था। केजरीवाल ने अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। संक्रमण को देखते हुए फिलहाल यहां 450 बेड शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें