फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः लॉकडाउन के चलते बंद थी टेप बनाने वाली कंपनी, अचानक लगी आग से लाखों की मशीनें खाक

Tue, 28 Apr 2020 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बंद पड़ी एक कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी एक कंपनी में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और अब आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह आग हिंदुस्तान कंपनी में लगी थी जो टेप बनाने का काम करती है। लॉकडाउन के चलते यह कंपनी बंद पड़ी थी। आज सुबह अचानक ही कंपनी की इमारत में आग गई। आग बुझाने के लिए करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

इस हादसे में टेप बनाने वाली लाखों की मशीनें जलकर राख हो गईं। यह कंपनी बादलपुर थाना क्षेत्र के एनएच 91 पर स्थित है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है कि यह आग कैसे लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें