फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग का अधिकारी मिला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए दफ्तर का भवन सील  

Tue, 28 Apr 2020 01:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NITI Aayog - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आम लोगों से लेकर अधिकारी वर्ग तक हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। मंगलवार को नीति आयोग के एक अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नीति आयोग में उप-सचिव अजित कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद उचित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कदम उठाए जा रहे हैं। दो दिन के लिए पूरे भवन को सील कर दिया गया है ताकि सैनिटाइजेशन का काम कराया जा सके।    



वहीं एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि 'नीति भवन' में काम करने वाले एक निदेशक स्तर के अधिकारी का कोरोना वायरस परीक्षण सही पाया गया। उन्हें अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रपट मंगलवार सुबह नौ बजे मिली। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया।कुमार ने कहा कि उनके संपर्क में आए लोगों को स्वयं पृथक होकर रहने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम सभी अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। इसलिए अभी हमने इमारत को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है।'

हाल में नागर विमानन मंत्रालय के मुख्यालय को भी सील किया था। वहां भी एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जो 15 अप्रैल को दफ्तर गया था।



24 घंटे में 1543 नए मामले, 62 की मौत
 

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक सर्वाधिक है।

अब देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें