फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो की आठ कंपनियों का उत्पादन बंद, 19 को नोटिस

Fri, 10 Aug 2018 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
companies
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की आठ कंपनियों का शुक्रवार को उत्पादन बंद हो गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की टीम ने शुक्रवार को मुआयना कर इसकी पुष्टि की। वहीं, 19 कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे दो सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में 54 कंपनियों की जांच की थी, जिसमें से 22 कंपनियों के इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) दुरुस्त मिले। बाकी 32 कंपनियों में से आठ का उत्पादन बंद कर दिया गया है। शेष 24 कंपनियों में से 19 को कारण बताओ नोटिस और पांच कंपनियों को सामान्य नोटिस भेजे गए हैं।

22 कंपनियों के ईटीपी की जांच में पानी में मर्करी व लेड की मात्रा पाई गई थी। सीपीसीबी की टीम ने इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिससे इन कंपनियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया। अब ये कंपनियां ईटीपी दुरुस्त कर रिपोर्ट जमा करेंगी। उसे सीपीसीबी को भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट एनजीटी के पास जाएगी। ट्रिब्युनल जैसा आदेश करेगा, उसका पालन कराया जाएगा।  
विज्ञापन


एनजीटी के फैसले से पहले ही की कार्रवाई 
आठ उद्योगों का उत्पादन बंद करने की कार्रवाई एनजीटी का फैसला आने से पहले ही कर दी गई। दोआबा पर्यावरण समिति की तरफ से एनजीटी में दायर याचिका पर इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होनी थी। फैसले के पूरे आसार थे। इसे ध्यान में रखते हुए यूपीपीसीबी ने सीधे बंदी का आदेश जारी कर दिया, जबकि सीपीसीबी ने 12 जुलाई को इन कंपनियों को नोटिस जारी करने और ईटीपी में सुधार न करने पर बंदी के निर्देश दे दिए थे, लेकिन क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से कार्रवाई करने में देरी हुई। 

विज्ञापन

ये हैं उत्पादन बंद करने वाली आठ कंपनियां
1- सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्रा. लि. (न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स प्रा. लि.) 
2- श्री जगदम्बा नाट्स प्राइवेट लिमिटेड 
3- एक्सपर्ट मेटलटेक प्राइवेट लिमिटेड 
4- जीटी कार्गों फिटिंग प्राइवेट लिमिटेड 
5- मैटेरियल मोविल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 
6- आरएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड 
7- राहुल योनटेक प्राइवेट लिमिटेड 
8- विमल डाइंग प्राइवेट लिमिटेड 

ग्रेटर नोएडा की आठ कंपनियों का उत्पादन बंद किया गया है। 19 को नोटिस जारी किए गए हैं। मार्च-अप्रैल में सीपीसीबी की तरफ से इनके ईटीपी की जांच में गड़बड़ी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे हिंडन प्रदूषित हो रही थी। फिलहाल अब तक एनजीटी के आदेश की प्रतिलिपि अभी तक नहीं मिली। ट्रिब्युनल के आदेश पर अमल किया जाएगा। -एके तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें