फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व सीईओ समेत पांच अफसरों पर केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 02:35 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ रमा रमण (वर्तमान में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव) समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिसरख गांव के कुलदीप भाटी की शिकायत और भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिसरख निवासी कुलदीप भाटी ने आरोप लगाया था कि उसकी जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही बिल्डर को आवंटन कर दिया गया। कुलदीप ने जमीन वापस मांगी तो आबादी दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई थी। आबादी शिफ्ट करने का आदेश करने वाले अधिकारियों का तबादला हो गया। 

अब पूर्व के अधिकारियों का आदेश प्राधिकरण में नहीं माना जा रहा है। इससे किसानों के मामले अटक गए। उनके हाथ से आबादी की जमीन भी बिल्डर को चली गई और दूसरी जगह शिफ्ट की गई जमीन भी किसानों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि मामले का निस्तारण करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में कुलदीप भाटी की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ ने तत्कालीन सीईओ व वर्तमान में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव रमा रमण, मीना भार्गव (वर्तमान में यमुना प्राधिकरण की महाप्रबंधक नियोजन), ऋतुराज ब्यास ग्रेटर नोएडा के टाउन प्लानर, वैभव जैन बिल्डर व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अन्य संलिप्त अधिकारीगण पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश 1 मार्च को दिया था। 

केस दर्ज होने में देरी पर कुलदीप भाटी ने सीएम, आईजी, एसएसपी आदि को पत्र भेजकर व ट्वीट कर शिकायत की थी। अब, कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें