गार्ड ने ही साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री से 1.15 करोड़ रुपये कीमत की पीतल टोटियां चोरी की थीं। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सरगना समेत सात आरोपियों को बुधवार रात को कोतवाली फेज थ्री इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं, गार्ड अभी फरार है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सेक्टर-63 में शाह मल्टी लेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक संजीव हैं। यहां बाथरूम फिटिंग पार्ट्स का निर्माण होता है। इस फैक्ट्री में 3 मार्च 17 टन पीतल की टोटियां चोरी हुई थीं। इनकी कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये है।
कोतवाली फेज थ्री सात बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें करावल नगर, दिल्ली निवासी कुलदीप कुमार तोमर, दीपक तोमर, राकेश कुमार, नीरज, हरौला निवासी इरफान खान, गुलावठी निवासी बाबू और विशनपुरा निवासी पंकज शामिल हैं। जबकि मुखबिरी करने वाला गार्ड राजू उर्फ राधेश्याम फरार है।