फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR : वायु प्रदूषण बढ़ते ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-1 लागू, सिटीजन चार्टर अपनाने का आग्रह

Sun, 08 Jun 2025 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने लोगों से सिटीजन चार्टर भी अपनाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण, file - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण शनिवार से लागू हो गया है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने लोगों से सिटीजन चार्टर भी अपनाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 209 दर्ज हुआ। ग्रेप-1 लागू होने के बाद होटलों व रेस्तरां में कोयले व लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

समिति ने कहा, तेज हवा में धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ा है। ग्रेप-1 के उपायों के तहत पेट्रोल के पुराने व बीएस-IV डीजल वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। डंप स्थलों से ठोस अपशिष्ट, निर्माण अपशिष्ट व खतरनाक कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें