फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नाबालिग का कहर: ड्राइवर ने दादा-पोते को मारी टक्कर, कार के नीचे फंसा मासूम; घटना CCTV में हुई कैद

Tue, 17 Dec 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग का कहर सामने आया है। जहां आदर्श नगर में कार सवाल नाबालिग ने राह चलते लोगों को कार से रौंद डाला। हादसे में दादा-पोते को भी चोट आई है।
विज्ञापन
दिल्ली में दर्दनाक हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर में एक कार सवार नाबालिग ने सड़क पर जा रहे लोगों को रौंद डाला। घटना में एक 55 साल के दादा और सात साल के पोते को चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि बीते दिन दिल्ली के आदर्श नगर में एक 17 वर्षीय किशोर कार चला रहा था। कार ने 55 वर्षीय व्यक्ति और उसके सात वर्षीय पोते को और अन्य पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में धारा 281/125A BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान, अपराधी वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है और वाहन के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

 


आदर्श नगर में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दादा-पोते को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।लोगों ने कार चला रहे नाबालिग को दबोच लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान मजलिस पार्क, आदर्श नगर निवासी 55 साल के राजेश कुमार कामरा और सात साल के पोते मन्नत के रूप में हुई।

पीड़ितों के बयान पर नाबालिग कार चालक पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस कार मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह आदर्श नगर में सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार क्षतिग्रस्त मिली। वहां भीड़ थी। पूछताछ में पता चला कि कार चालक ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें