फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुबई में भारत को गोल्ड दिलाने वाले कुनाल का भव्य स्वागत, अब विश्व कप 2027 पर नजर

विज्ञापन
भारतीय सेस्टोबॉल टीम के खिलाड़ियों ने दुबई में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुनाल रॉय का दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।
चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कुनाल ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके खेल कौशल, मेहनत और टीम के प्रति समर्पण की बदौलत भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस कामयाबी ने कुनाल को नई पहचान दिलाई है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कुनाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतना गर्व की बात है। उनकी सफलता खेलों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनाल ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, मेहनत और टीम भावना को दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतना उनके लिए गर्व की बात है। अब उनकी नजर विश्व कप 2027 पर है। उनका सपना आगामी विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं और अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटे हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर तिरंगे को सबसे ऊंचा लहराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें