फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रही है 2000 सस्ते फ्लैट की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक सस्ता घर लेने की सोच रहे लोगों का सपना आवास विकास परिषद पूरा करने जा रहा है। आवास एवं विकास परिषद अजंतापुरम योजना में जल्द ही दो हजार सस्ते आशियाने लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन


एक माह में योजना का लेआउट पास होने की उम्मीद है, जिसके बाद दो हजार फ्लैटों की सस्ती स्कीम लांच कर दी जाएगी।

आवास एवं विकास परिषद की करीब 285 एकड़ की अजंतापुरम योजना पिछले करीब तीन वर्ष से किसानों के मुआवजे के विवाद में अटकी हुई थी। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि योजना का ट्रांसपोर्ट ले-आउट प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द ही शेष ले-आउट भी पास हो जाएगा।
विज्ञापन

सस्ते फ्लैटों के बाद बहुमंजिला इमारतें भी

इसे भी एक माह में पास होने की उम्मीद है। इसके बाद तुरंत दो हजार फ्लैटों की योजना लांच की जाएगी। सस्ते फ्लैटों के बाद बहुमंजिला इमारतों की योजना भी लांच की जाएगी।

योजना में देरी का सबसे बड़ा कारण किसानों का मुआवजा घोषित नहीं किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार परिषद की ओर से मुआवजे की राशि प्रशासन को दे दी गई है।

अब जल्द ही मुआवजा मिलने की उम्मीद है। पिछले करीब 15 वर्ष से अपनी जमीन का इंतजार कर रहे सोसायटीज के लोगों को भी आशियाना मिल सकेगा। यहां 12 सोसायटीज के करीब दो हजार परिवारों की जमीन योजना के विवाद में अटकी है। अब सोसायटी की जमीन पर भी मकान बनाए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें