फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों की समस्या का सरकार करे समाधान 

Thu, 09 Apr 2020 04:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
500 के नोट
विज्ञापन
लॉकडाउन में परेशान हो रहे छोटे प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों की समस्या पर प्रदेश भाजपा ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली के भी सभी छोटे-बड़े उद्योग, कार्यालय, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, क्लब, होटल, स्कूल बंद हैं। सरकारी एवं निजी बड़े प्रतिष्ठानों के कर्मियों को तो वेतन ऑनलाइन मिलता है, लेकिन छोटे प्रतिष्ठानों में कार्यरत लाखों कर्मियों को वेतन चेक या नकद मिलता है। ऐसे लोग वेतन से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन


इस बाबत प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि लाखों लोग समाज के निम्न मध्यम वर्ग से आते हैं। इनके बैंक में वेतन ट्रांसफर नहीं होता है। ऐसे में इनके सामने बड़ी समस्या है। इसलिए दिल्ली सरकार ऐसे लोगों के बैंक खातों में कुछ पैसा जमा करा दे और जब उनका वेतन मिलने लगे तो इसे वापस ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें