फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं देगी सरकार : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सभी सुविधाएं देगी सरकार : केजरीवाल
विज्ञापन


- दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में वातानुकूलित इंडोर स्विमिंग पूल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
- 10 हजार में से 172 खिलाड़ियों को चुन, ओलंपिक के 10 खेलों का दिया जा रहा प्रशिक्षण


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस स्थित दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में वातानुकूलित इंडोर स्वीमिंग पूल का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उद्घाटन किया। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने में सरकार किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगी।
दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में 172 बच्चों को ओलंपिक के 10 खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुंडका में 80 एकड़ में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 2500 छात्रों को ओलंपिक के 20 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि प्रतिभा गरीब और पैसे की मोहताज नहीं है। गांवों के बच्चों में प्रतिभा छिपी है, लेकिन प्रतिभा को किसी ने सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को बनाने के पीछे बड़ा विजन है। यूनिवर्सिटी को बनने में करीब तीन साल लग सकते हैं। तब तक के लिए दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल बनाया गया है और यहां 10 ओलंपिक स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे बहुत कठिन टेस्ट से गुजरते हुए यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए : आतिशी


खेल मंत्री आतिशी ने कहा कि 2032 के ओलंपिक खेलों के लिए जब भारतीय दस्ता जाएगा, तो दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी भी वहां देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। यूनिवर्सिटी की वाइस चेयरमैन कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि जब वो अपने समय में ट्रेनिंग कर रही थीं, तो उस समय उनको ऐसी सुविधाएं नहीं मिली थी। स्पोर्ट्स स्कूल में अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, अच्छे कोच और पौष्टिक आहार मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें