फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया विभाग को किया दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया विभाग को किया दुरुस्त
विज्ञापन

बुधवार को मीडिया प्रमुख अनिल ने मीडिया कार्यशाला का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा नेे लोकसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया विभाग को दुरुस्त करने की कवायद आरंभ की है। इस संबंध में भाजपा ने बुधवार को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश, जिलों एवं मोर्चों में नियुक्त प्रवक्ताओं एवं मीडिया प्रमुखों को मीडिया व्यवस्था से जोड़ना व कार्यों से अवगत कराना है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद अनिल बलूनी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने इसका संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल बलूनी ने आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया संपर्क एवं उपयोग पर सुझाव दिए। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ यू-ट्यूब चैनलों का उपयोग बढ़ाने पर जोेर दिया। वहीं, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही राजनीतिक विरोध को मुखर करने में मीडिया विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और डिजिटल चैनलों के माध्यम से जन समस्याएं उठाने का सुझाव दिया। इस दौरान राष्ट्रीय सह प्रमुख डा. संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ, प्रदेश सचिव बांसुरी स्वराज व हरीश खुराना और मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने भी अपने मीडिया अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें