फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने आठ दानिक्स अधिकारियों का किया स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने आठ दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) अधिकारियों का सोमवार को स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन


इन आठ दानिक्स अधिकारियों को कहा गया है कि 4 फरवरी तक नई जगह कार्यभार संभाल लें, नहीं तो मान लिया जाएगा कि नई जगह चले गए हैं।

इसके अलावा एक दानिक्स और दो एडहॉक दानिक्स अधिकारी को पुराने आदेश के हिसाब से की गई नियुक्ति की जगह रिपोर्ट करने को कहा है। ये तीन अधिकारी ट्रांसफर किए जाने के बावजूद नए पद पर कार्यभार संभालने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

ये रहे वो अधिकारी जिनका हुआ तबादला

ये तीन अधिकारी ट्रांसफर किए जाने के बावजूद नए पद पर कार्यभार संभालने नहीं पहुंचे हैं। प्रधान सेवा सचिव राजेन्द्र कुमार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार उत्तरी एमसीडी में बतौर सहायक आयुक्त तैनात अजय कुमार अरोड़ा को मयूर विहार का एसडीएम, मयूर विहार एसडीएम गुना साथ्या को महिला सुरक्षा आयोग में उपसचिव, परिवार कल्याण निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी राजबीर सिंह को शाहदरा का एसडीएम, एसआरईओ विरेन्द्र सिंह तोमर को द्वारका का एसडीएम, द्वारका एसडीएम चेतन भाटिया को कापसहेड़ा एसडीएम, आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश कुमार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी शिक्षा के सतर्कता अधिकारी केपी सिंह को आबकारी विभाग का सहायक आयुक्त और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी नीरज अग्रवाल को डिफेंस कॉलोनी का एसडीएम बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें