फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमापुरी इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के समय दंपति के दो मासूम बच्चे भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सीमापुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त नौशाद (30) के रूप में हुई है। इसके परिवार में पत्नी उजमा, पांच साल का बेटा और तीन साल की एक बेटी है। नौशाद का अपना कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए

वह परिवार के साथ गाजियाबाद स्थित पप्पू कॉलोनी में रहता था। रविवार देर रात को किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीलमपुर गया था।

वहां से लौटते समय सीमापुरी फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नौशाद व उजमा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके बच्चे बाल-बाल बच गए।

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि किस वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मारी। सीमापुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें