फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बीएल जोशी का कार्यक्रम स्थगित

Thu, 06 Mar 2014 01:44 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह मार्च को राज्यपाल का मोदीनगर आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। 15 दिन में राज्यपाल का कार्यक्रम दूसरी बार स्थगित हुआ है।
विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजक इंस्टीट्यूट प्रबंधन की माने तो गवर्नर अब सात मार्च को आएंगे। छह मार्च को दोपहर तक उनका कार्यक्रम मिल जाएगा।

बता दें मोदीनगर में डा. केएन मोदी फाउंडेशन की ओर से आयोजित 22 वें दीक्षांत समारोह में यूपी के गवर्नर बीएल जोशी को मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करनी थी।

शुरूआत में गवर्नर का कार्यक्रम 19 फरवरी को रखा गया था, लेकिन अंतिम समय में 18 फरवरी को कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

इसके बाद 6 मार्च को राज्यपाल मोदीनगर आने वाले थे। मगर बुधवार दोपहर दो बजे राज्यपाल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि अब राज्यपाल शुक्रवार को मोदीनगर आएंगे। वहीं, बुधवार सुबह डीएम एसवीएस रंगाराव एवं एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने सीडीएम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद हाईवे का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजक शिक्षण संस्थान से जुड़े राजीव सक्सेना का कहना है कि कार्यक्रम स्थगित होेने की सूचना मिल गई है। बृहस्पतिवार को राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें