फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन भोग, चला भजन-कीर्तन का दौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की गई। दोपहर में विशेष आरती के बाद श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर में महंत श्रीरामगोपाल दास महात्यागी महाराज की अगुवाई में गोवर्धन पूजा हुई। कई श्रद्धालु अपने घरों से भी पकवान बनाकर लाए थे। झंडेवाला देवी मंदिर में भी विधिवत पूजन किया गया। मंदिर के अतिरिक्त प्रबंधक रविंद्र गोयल ने बताया कि महिला मंडली ने भजन-कीर्तन किया। दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, आईटीओ और दरियागंज स्थित हनुमान मंदिरों में भी गोवर्धन और अन्नकूट पूजा हुई। मंदिरों के प्रवक्ता किशोर ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें