फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप से गर्भवती हुई किशोरी को मिलेगी सरकारी मदद

Tue, 17 Jun 2014 06:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दुष्कर्म पीड़ित गर्भवती किशोरी को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने हर संभव मदद देने का जिला प्रशासन को आदेश दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शारीरिक तौर पर अक्षम इस किशोरी की आपबीती को सात जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से मदद न मिलने का मुद्दा भी उठाया था।

सोमवार को सेक्टर 38 स्थित गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट केपी सिंह, एसपी क्राइम, जिला कार्यक्रम अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रेटर नोएडा में रहने वाली गर्भवती किशोरी को विकलांगता समेत किसी योजना के तहत हर संभव मदद देने का आदेश दिया है। इसके अलावा उसकी डिलीवरी समेत अन्य सभी उपचार पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सुमन यादव ने महिलाओं पर होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। बता दे कि ग्रेटर नोएडा निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था।

आरोपी नेपाल सिंह जेल में है। आर्थिक तौर पर कमजोर इस परिवार को किशोरी के गर्भवती होने का पता तब चला था जब उसका गर्भ पांच महीने का था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें