फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में पी रहे थे सिगरेट, तभी आ गए साहब

Sun, 02 Feb 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने के बावजूद सरकारी दफ्तरों में इस काम को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी धूम्रपान करते पकड़े गए।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों पर जुर्माना किया गया, साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई। परिवहन विभाग के रीजनल इंस्पेक्टर महेश शर्मा ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

यहां तैनात कुछ कर्मचारी गुटखा और पान चबाते पाए गए। उन्होंने गंदगी को देखते हुए कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

इस दौरान छह कर्मचारियों पर जुर्माना किया गया। गंदगी के कारण एक हजार रुपये का जुर्माना कर्मचारियों पर ठोका गया, जबकि धूम्रपान के लिए 500 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें