फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय का मनोज तिवारी को खत, पूछा-अदालत ने कहां दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया

Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय ने मनोज तिवारी को लिखा खत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को खत लिखा। इसमें उन्होंने मनोज तिवारी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से जुड़े मसले पर सवाल पूछा है। 
विज्ञापन


गोपाल राय का आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण राज्य के मामले में दिल्ली वालों से सार्वजनिक तौर पर झूठ बोल रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने बताया कि आप लगातार दिल्ली वालों को आगाह कर रही है कि मनोज तिवारी पूर्ण राज्य के मामले में झूठा बयान दे रहे हैं। 

यहां तक कि सार्वजनिक मंचों से वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या पेश करते हैं। इस बारे में जब आप उनसे सवाल करती है तो वह चुप्पी साध जाते हैं।

गोपाल राय ने बताया कि इन्हीं हालातों में वह निजी तौर पर एक खत मनोज तिवारी को भेज रहे हैं। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी भी भेजी है। 
विज्ञापन

मनोज तिवारी को अब बताना चाहिए कि अदालत ने कहां दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया है। अगर उनके पास इस तरह की कोई कॉपी है कि वह उसे सार्वजनिक कर दें।

गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर मनोज तिवारी ने उनके सवालों का जवाब न देकर लोगों में झूठ फैलाने की आगे भी कोशिश की, तो पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें