फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 माह में राहुल गांधी यह तय नहीं कर पाए कि गठबंधन करना है या नहीं: गोपाल राय

Mon, 01 Apr 2019 01:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह एलान होना, कि राहुल गांधी केरल से भी चुनाव लड़ेंगे आश्चर्यचकित करने वाला है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में  गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। पिछले 3 महीने से कांग्रेस असमंजस में  है। पूरी दिल्ली की जनता चाहती है कि दिल्ली में विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े और दिल्ली और देश को मोदी की तानाशाही से छुटकारा दिलाएं। 

परंतु कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी पिछले 3 महीने में यह फैसला नहीं ले पाए कि गठबंधन करना है या नहीं। पूरे देश में जिस तरह से कांग्रेस रणनीतियां अपना रही है, उसको देखकर एक बात तो तय है, कि यह रणनीतियां देश से भाजपा की तानाशाही को हटाने में नहीं बल्कि भाजपा को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में सभी विपक्षी पार्टियों एवं देश की जनता के बीच यही है चर्चा है की आखिर ऐसी क्या वजह है कि राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में भी पूरी कोशिश कर रही है कि वहां वोटों का बंटवारा हो जाए, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में भी कांग्रेस कोशिश कर रही है कि वहां वोटों का बंटवारा हो जाए। 

केरला से चुनाव लड़ने का एलान करना इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की प्राथमिकता जनता को भाजपा और मोदी की तानाशाही से मुक्ति दिलाने की जगह भाजपा को मदद पहुंचाने की है।
 
राहुल गांधी से पूछे तीन सवाल
1.  राहुल गांधी दक्षिण भारत से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो केरल ही क्यों कर्नाटका या तमिलनाडू से क्यों नहीं?
2. क्या कांग्रेस मोदी सरकार से किसी प्रकार के दबाव में है, आखिर क्या मजबूरी है जिसके चलते कांग्रेस को ऐसे फैसले लेने पड़ रहे हैं?
3. राहुल गांधी बताएं कि वो देश को बचाने की बजाए विपक्ष को कमजोर करने में क्यों लगे हुए हैं?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें