फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे कम होगा प्रदूषण?: AAP का आज से 'दीया जलाओ' अभियान, पंजाब-हरियाणा पर सख्ती; गोपाल राय का नया फरमान जारी

Mon, 28 Oct 2024 12:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले 15 दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले 15 दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए हमारा फोकस इस बात पर है कि दिवाली पर पटाखे जलाने पर कैसे नियंत्रण किया जाए।

विज्ञापन


प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम आज शाम से दीया जलाओ अभियान शुरू कर रहे हैं। अभी भी हवा में पीएम 2.5 बढ़ रहा है। पराली जलाने का असर अब बढ़ रहा है। हम व्यवस्था कर रहे हैं कि पंजाब, हरियाणा जाने वाले वाहन दिल्ली में प्रवेश न करें। अगर भाजपा सरकारें केवल सवाल उठाएंगी, तो काम कौन करेगा। एक सप्ताह पहले नरेला-हरियाणा सीमा से इसकी (पराली जलाने की) कुछ घटनाएं सामने आई थीं, कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में पराली के लिए बायो-डीकंपोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
गोपाल राय ने एलजी को लिखी चिट्ठी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर पटाखों की अवैध बिक्री और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं की नियमित जांच करने और दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


एनसीआर में 18 फीसदी लोग पटाखे चलाने की तैयारी में :
दिवाली से पहले हुए एक सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर के 18 फीसदी लोग त्योहार पर पटाखे चलाने की तैयारी में हैं। हालांकि खुशी की बात यह है कि सर्वे में शामिल 55 फीसदी लोगों ने पटाखे चलाने से इन्कार किया है। नौ फीसदी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कहा कि उन्हें पता है एनसीआर में प्रतिबंध के बावजूद उन्हें कहां से पटाखे मिल सकते हैं और वे पटाखे खरीदने भी वाले हैं। लोकल सर्किल नामक एजेंसी ने 10,526 लोगों से बात कर यह सर्वे जारी किया।

हवाओं की दिशा बदलने व गति कम होने से बिगड़े हालात
हवा की गुणवत्ता खराब होने से पूरे दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की चादर छा गई है। मौसम विभाग का कहना है कि खासकर हवाओं की दिशा बदलने और इनकी गति कम होने से हालत और बिगड़ी है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन महसूस हो रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। इस दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। 

5.5 प्रतिशत हिस्सा वायु प्रदूषण में पराली का 
डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक रविवार को हवा में वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.028 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.208 फीसदी रही। वहीं शनिवार को पराली के धुएं की प्रदूषण में हिस्सेदारी 5.5023 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें