फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या फिर जेल के अंदर जाएंगे गोपाल कांडा?

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एयर होस्टेस के भाई ने कहा कि हरियाणा का पूर्व मंत्री गोपाल कांडा काफी प्रभावशाली है। वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। उसकी जमानत रद्द की जाए। वहीं, कांडा ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कांडा को ट्रायल कोर्ट ने 18 माह जेल में रहने के बाद 4 मार्च को ही जमानत दी थी।
विज्ञापन


पूर्व एयर होस्टेस के भाई व पुलिस ने उनकी जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति वीपी वैश के समक्ष याची के अधिवक्ता ने कहा कि आपराधिक मामले में आरोपी के व्यवहार को देखकर जमानत दी जाती है। मामले में आरोपी का व्यवहार काफी संदिग्ध रहा है।

उन्होंने सर्वोच्च व हाईकोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। पीड़िता की मां ने भी आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में उसको इंसाफ दिलाने के लिए कांडा की जमानत रद्द की जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मानसिक परेशान थी एयर होस्टेस

कांडा के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल को पहले अंतरिम और फिर स्थायी जमानत मिली है। उनके मुवक्किल पर एक भी ऐसा आरोप नहीं है कि उसने कभी गवाहों से संपर्क किया हो या फिर साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया हो।

उन्होंने कहा कि पूर्व एयर होस्टेस मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। यही कारण है कि उसने आत्महत्या कर ली। अदालत ने सुनवाई 12 मई तक के लिए स्थगित करते हुए पुलिस को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें