फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: निजी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से चोरों ने की लाखों की चोरी, फाइबर केबल भी ले गए आरोपी

Sat, 25 Nov 2023 03:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में निजी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। मामले में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


नगर पुलिस को शिकायत देकर शेरन संचार एवं प्रोद्योगिकी मेरठ के अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका नगर के चार खंभा रोड पर एक गोदाम है। गोदाम में कंपनी का लाखों रुपये का फाइबर केबल व अन्य सामान रखा हुआ है। आरोप है कि स्टोर से चोरों ने लाखों रुपये का करीब आठ हजार मीटर फाइबर केबल, लाखों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया।

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें