फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे स्कूलों के नाम दिल्ली के शहीदों के नाम पर हों : आशीष सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
-कारगिल दिवस के अवसर पर शिवाजी कॉलेज में पहुंचे थे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

-शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बात की संभावना तलाश करेगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस बात की संभावना तलाश करेगी कि दिल्ली के अच्छे स्कूलों के नाम दिल्ली के शहीदों के नाम पर हों। बच्चे शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के लिए अच्छा काम कर पाएंगे। यह बातें शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने डीयू के शिवाजी कॉलेज में कारगिल दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कहीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।


कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल, कॉलेज के पूर्व छात्र शहीद कैप्टन सुमित रॉय की मां स्वप्ना राय, शिक्षक और छात्र मौजूद थे। कॉलेज के पूर्व छात्र शहीद कैप्टन सुमित रॉय, कैप्टन हनीफ उदीन तथा कैप्टन अनुज नैय्यर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि इस देश की मिट्टी में ऐसा खून है कि हमारी नई पीढ़ी फौज में भर्ती होना चाहती है। युवा पीढ़ी में वो जज्बा है जो देश हित को सर्वोपरि मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन हनीफ उद्दीन, कैप्टन सुमित राय, कैप्टन अनुज नैय्यर की वीरता को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान और वीरता को देश सलाम करता है। उन्होंने कहा कि सभी को सीमाओं पर जाकर दुश्मनों का सामना नहीं करना है बल्कि देश हित में ऐसे काम करने हैं जिनसे आने वाली पीढ़ियां हमें सदियों तक याद रख सकें। अपने आसपास साफ रखना, ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करना और पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करना भी एक प्रकार की देशभक्ति ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें