डाक विभाग की ओर से सोने के बदले बॉन्ड स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत लोगों को सोने के बदले बॉन्ड पेपर दिए जाएंगे। इसके तहत बुकिंग शुरू कर दी गई है। स्कीम की आखिरी तारीख 20 नवंबर है।
डाकघर से आपको कम से कम 2 ग्राम और अधिकतम 500 ग्राम सोना मिल सकता है। सोने की कीमत 2684 रुपये प्रति ग्राम दी जा रही है।
मुख्य डाकघर के अधीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति डाकघर से सोना खरीदता है तो उसे विभाग की ओर से उसकी सुविधानुसार बॉन्ड दिए जाएंगे। इसमें 5, 6, 7 और 8 साल तक के लिए बॉन्ड पेपर होंगे।
यदि किसी व्यक्ति को बॉन्ड की समय सीमा से पहले पैसों की आवश्यकता है तो वो डाकघर से सोना या सोने की कीमत भी ले सकता है। स्कीम पर लोगों को 2.7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
अगर सोने की कीमत बाजार में गिर भी जाती है तो भी जिस रेट पर सोना खरीदा था उसी के अनुसार ब्याज दिया जाएगा। अगर आप बीच में बॉन्ड तोड़ते हैं तो भी आपको मार्केट के हिसाब से पेमेंट दिया जाएगा। डाक विभाग में स्कीम सिर्फ 20 नवंबर तक है।