फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहल रही महिला से जीएम और वकील ने की छेड़छाड़

Wed, 09 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉश सोसायटी में मंगलवार रात एक महिला ने यहीं रहने वाले दो लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वह खाना खाने के बाद सोसायटी में एक महिला के साथ टहल रही थी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। देर रात करीब 200 लोगों ने सूरजपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक आरोपी जीएम और दूसरा वकील है। वहीं, सोसायटी के कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों का पक्ष जानने के बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया।

शहर के जीटा-1 स्थित पॉश इलाके की आम्रपाली ग्रैंड सोसायटी में एक व्यापारी परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार रात व्यापारी की पत्नी सोसायटी में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ खाना खाने के बाद टहल रही थी। आरोप है कि सोसायटी में रहने वाले किसलय पांडे और राकेश चक्रवर्ती ने महिला को रोककर छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर सोसायटी में भीड़ जमा हो गई। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
महिला से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात में 11 बजे महिला के साथ सोसाइटी के करीब 250 लोग सूरजपुर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
महिला के  साथ थाने पहुंचे सोसायटी के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने बुलाया था। पक्ष जानने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसका विरोध करने पर पुलिस ने तफ्तीश करने और सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। आरोपियों में एक वकील और एक कंपनी का जीएम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें