फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे की मशक्कत के बाद किया कारनामा

Thu, 22 Jan 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब छह घंटे तक चले मैराथन ऑपरेशन के बाद गर्दन में लगी गोली निकाल यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों ने एक युवक की जान बचा ली। घायल की गर्दन में एक कृत्रिम कॉमन कारोटिड आर्टरी (नस) लगाकर उसे नई जिंदगी दी गई है।
विज्ञापन


यथार्थ अस्पताल के एमडी डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि 12 जनवरी को बिलासपुर कस्बे के पूर्व चेयरमैन कैलाश का बेटे राहुल के गर्दन में गोली लगी थी।

गंभीर अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।  घायल के आने के बाद बिना ड्रेसअप हुए सभी डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में पहुंच गए थे।

सिटी स्कैन कराने के समय अचानक उसकी गर्दन से खून की पिचकारी निकली तो उसे आपरेट किया गया। जिसमें पाया कि दिमाग को खून की सप्लाई करने वाली राइट साइड की नस कई जगह से गोली से कट चुकी थी और खून शरीर के अंदर जा रहा था।

करीब छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसे बचाया जा सका। ऑपरेशन में डॉ. हरप्रीत कोच्चर, शैलेश जैन, अभिसार कटियार, पारुल और ऋषभ समेत आठ डॉक्टरों की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें